कोटपूतली: लोकतंत्र में बुजुर्ग मतदाताओं के योगदान को सराहा गया, जिलेभर में हुए सम्मान कार्यक्रम
Kotputli, Alwar | Oct 1, 2026
अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर गुरुवार को जिलेभर में वृद्ध मतदाताओं के सम्मान में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के निर्देशानुसार आयोजित कार्यक्रमों में वरिष्ठ मतदाताओं के लोकतांत्रिक योगदान और मतदान के प्रति उनकी जागरूकता को सम्मानित किया गया।