शिवपुरी नगर: कलेक्टर ने दस्तक अभियान के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए; स्वास्थ्य और महिला बाल विकास विभाग करेंगे संयुक्त कार्य
शिवपुरी कलेक्टर अर्पित वर्मा ने आज सोमवार की दोपहर 2 बजे अंतर्विभागीय समन्वय बैठक में जिले में संचालित विभिन्न शासकीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों की गहन समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने आगामी 14 जुलाई से 31 अगस्त तक चलने वाले ‘दस्तक अभियान’ के सफल संचालन हेतु स्वास्थ्य एवं महिला एवं बाल विकास विभाग को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।