सरदारशहर: सरदारशहर में 69.96% मतदान, 180 प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में बंद
नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण में शुक्रवार को सरदारशहर के 55 वार्डों के लिए 89 मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण मतदान हुआ। कुल 82,613 मतदाताओं में से 69.96 प्रतिशत ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।