कोईलवर: कोईलवर में वार्ड सदस्यों ने किया शक्ति प्रदर्शन, मनोज उपाध्याय को बनाया गया एमएलसी प्रत्याशी
कोईलवर कपिल देव चौक स्थित अतिथि होटल सभागार में गुरुवार को वार्ड सदस्य महासंघ भोजपुर की बैठक में सैकड़ों वार्ड सदस्यों ने एकजुटता दिखाते हुए मनोज कुमार उपाध्याय को एमएलसी प्रत्याशी घोषित किया। बैठक की अध्यक्षता सुरेंद्र कुमार और संचालन रितु देवी ने किया। बैठक शाम 4:30 तक चला बैठक में विभिन्न प्रखंडों के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में वार्ड सदस्य मौजूद रहे।