कोटा की नहर में कूदे व्यक्ति का शव बरामद, गोताखोरों ने चलाया सर्च ऑपरेशन
कोटा में नहर में कूदे व्यक्ति का शव देर शाम बरामद कर लिया गया। मृतक की पहचान घोड़ा बस्ती निवासी प्रभु भोई (30-35 वर्ष) के रूप में हुई है। शव को बाहर निकालकर गुमानपुरा थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।मौके पर रेस्क्यू के दौरान नहर में नाव उतारने के लिए स्थायी व्यवस्था नहीं होने से काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों ने नहर की टूटी दीवारों की मरम्मत और आपातकालीन बचाव कार्यों के लिए स्थायी पहुंच मार्ग बनाने की मांग की है।
Ladpura, Kota | Jul 3, 2026