विभूतिपुर: विभूतिपुर के डीबीकेएन कॉलेज में 7 सूत्री मांगों पर लिखित आश्वासन के बाद NSUI का धरना समाप्त
छात्र नेता विवेक विराट के नेतृत्व में सात सूत्री मांगों को लेकर चल रहे अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन पांचवें दिन सोमवार को समाप्त हो गया।यूनिवर्सिटी के प्रतिनिधि मंडल में कामेश्वर पासवान और रोसड़ा एसडीओ ने विभूतिपुर प्रखंड के बीडीओ चन्द्र मोहन पासवान और सीओ रंधीर कुमार रमण और प्राचार्य राकेश रंजन और एनएसयूआई छात्र संगठन के बीच सकारात्मक बातें हुई।