बक्सर: जिले में अपराध नियंत्रण को लेकर 'रोको टोको' अभियान, 20 गिरफ्तार, ₹2.6 लाख जुर्माना वसूला
Buxar, Buxar | Apr 28, 2026 जिले में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य के निर्देश के आलोक में रोको टोको अभियान चलाया गया। इस दौरान 2 लाख 60 हजार रुपए जुर्माना की वसूली की गई है। गिरफ्तार होने वालों में 18 शराब सेवन के मामले में गिरफ्तार किए गए हैं तथा शेष अन्य की गिरफ्तारी अन्य मामलों में की गई है। अभियान सोमवार मंगलवार की दरमियानी रात लगभग 4:00 बजे तक चलाया गया है।