बाड़मेर: नवो बाड़मेर अभियान के तहत सुबह से लगातार सफाई अभियान पूरे शहर में जारी, करीब 12 घंटे तक चलेगा अभियान
Barmer, Barmer | Sep 25, 2024 नवो बाड़मेर अभियान के तहत बुधवार को सुबह 10 बजे से लगातार सफाई अभियान पूरे शहर में जारी है। कलेक्टर टीना डाबी सहित जिले के समस्त प्रशासनिक अधिकारी मुख्य मार्गो सहित मोहल्लों में उतर कर सफाई अभियान चला रहे है। टीना डाबी ने अहिंसा सर्किल से नगर परिषद और संस्थाओं के साथ सड़क पर उतर कार्मिक के साथ-साथ दुकानदारों और ठेले वालों से सफाई करवाई जा रही है।