सदर: चोलापुर पुलिस ने अवैध शराब के साथ युवक को किया गिरफ्तार, शराब बनाने का सामान भी बरामद
Sadar, Varanasi | Aug 15, 2026 वाराणसी। अवैध शराब की बिक्री, निष्कर्षण व परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चोलापुर पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की। ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत मुखबिर की सूचना पर टीम ने ग्राम नकच्छेदपुर में दबिश देकर आशीष भारद्वाज (26) निवासी दशवतपुर, चोलापुर को गिरफ्तार किया।