मुरैना: मां के साथ SP ऑफिस पहुंची बानमोर निवासी विवाहिता ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का लगाया आरोप, दिया आवेदन
Morena, Morena | Jan 8, 2025 बानमोर थाना क्षेत्र के बानमोर में रहने वाली महिला फरियादी के द्वारा आवेदन में बताया गया कि उसकी बेटी को ग्वालियर में रहने वाले ससुराल वाले आए दिन प्रताड़ित करते है और जान से मारने की धमकी देते हैं ,जिसके बाद युवती अपनी मां के साथ एसपी ऑफिस पहुंची और ससुराल वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर आवेदन दिया गया है।