सारठ: नया खरना निवासी का आरोप: गांव की 3 महिलाओं समेत 8 लोगों ने डायन कहकर की मारपीट व छिनतई, मामला दर्ज
Sarath, Deoghar | May 18, 2026 नया खरना के डमरू महरा ने 3 महिला समेत 8 लोगों पर डायन कह बेरहमी से मारपीट व छिनतई की सोमवार रात 8 बजे FIR दर्ज कराया। आरोप है कि बच्चे के झगड़े में नामजद लोगों ने उनकी पत्नी को डायन कह मारपीट किया। बीच बचाव में आए पति, 2 पुत्र व पुत्रवधु से भी मारपीट कर घायल किया, पुत्र का हाथ तोड़ने व पुत्रवधु की सिकड़ी छीनने का आरोप है। पुलिस कार्रवाई करने की बात कह रही है।