सुनेल: कस्बे के राजकीय अस्पताल के सामने ध्वनि प्रदूषण करने के आरोप में पिकअप चालक को किया गया गिरफ्तार, उपकरण जब्त
Sunel, Jhalawar | Jun 13, 2024 सुनेल कस्बे के राजकीय अस्पताल के सामने पुलिस ने ध्वनि प्रदूषण करने के मामले में एक पिकअप चालक को गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार ओड़ियाखेड़ी निवासी यशवंत उसके पिकअप में लगे टेप रिकॉर्डर को तेज आवाज में बजा रहा था,जिससे ध्वनि प्रदूषण होना पाया गया।जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी पिकअप चालक को गिरफ्तार कर उसके पिकअप में लगे उपकरण जब्त किए हैं।