सुनेल: सेमला गांव में डंपर की चपेट में आने से 8 वर्षीय बालिका की हुई मौत
Sunel, Jhalawar | Jun 12, 2024 सेमला गांव में बुधवार को एक सड़क हादसे में 8 वर्षीय बालिका की दर्दनाक मौत हो गई है।थानाधिकारी विष्णु सिंह ने बताया है कि मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की निवासी 8 वर्षीय वैष्णवी शर्मा पुत्री श्रीराम सेमला गांव में उसकी बुआ के यहां आई थी।जहाँ दोपहर को सड़क के किनारे खेलते समय एक तेज रफ्तार डंपर ने बालिका को कुचल दिया।जिससे बालिका की मौके पर ही मौत हो गई।