सुनेल: सलोतिया में मामूली बात को लेकर बालक पर किया लकड़ी से वार,हुआ घायल
Sunel, Jhalawar | Jun 10, 2024 सलोतिया में मामूली बात को लेकर एक बालक पर लकड़ी से वार करने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार पीड़ित पिता ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया है कि उसी के गांव के एक व्यक्ति ने उसके 14 वर्षीय बालक पर लकड़ी से वार कर दिया, जिससे वह घायल हो गया है। पुलिस ने पीड़ित की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।