सुनेल: थाना क्षेत्र निवासी विवाहिता को दहेज की मांग को लेकर घर से निकाला
सुनेल निवासी एक विवाहिता को दहेज की मांग पूरी नहीं करने पर घर से निकालने का मामला सामने आया है।पीड़िता ने न्यायालय में दिए परिवाद में बताया है कि कोटा निवासी उसके ससुराल पक्ष के लोग आए दिन दहेज के रूप में 3 लाख रुपये की मांग कर उसे प्रताड़ित कर रहे थे।मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे घर से निकाल दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।