सुनेल: सुनेल कस्बे में पुलिस ने अवैध छुरे के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज
सुनेल कस्बे में पुलिस ने अवैध छुरे के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार स्थानीय निवासी राजाराम अवैध धारदार लोहे का छुरा लेकर जा रहा था,जिसे पुलिस ने चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया है।पुलिस ने आरोपी के कब्जे से अवैध छुरा जप्त कर उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया है।