कदमा में बीएच एरिया रोड नंबर 13 स्थित गुरजीत सिंह के मकान में चोरी हुई है। चोर घर का ताला तोड़कर नकदी समेत कीमती सामान पार कर ले गए हैं। सोमवार को 6:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने इस मामले में अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले की जांच की जा रही है।