किशनगंज: बारिश में दलदल बना 3 किमी रास्ता, फसल कटाई से पहले किसानों की चिंता बढ़ी
किशनगंज कस्बे में गणेशजी बड़े खलिहान से खेराई माल तक जाने वाला करीब 3 किमी रास्ता बारिश के बाद दलदल में तब्दील हो गया है। जगह-जगह जलभराव और कीचड़ से पैदल निकलना भी मुश्किल है। ट्रैक्टर व कटिंग मशीन फंसने का खतरा बना हुआ है। खेराई माळ में 8-10 दिनों में फसल कटाई शुरू होने वाली है, ऐसे में किसानों को मशीनरी और मजदूर खेतों तक पहुंचाने की चिंता है।