कहरा: उत्पाद पुलिस ने छापेमारी कर 4 शराबियों व 1 कारोबारी को किया गिरफ्तार, सहरसा कोर्ट में पेश कर आगे की कार्रवाई में जुटी
उत्पाद पुलिस ने छापेमारी कर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र से 4 शराबियों को गिरफ्तार किया वहीं गुप्त सूचना पर बिहरा थाना क्षेत्र के बसियाघाट से लगभग 4 लीटर देशी शराब के साथ झगरू शर्मा को गिरफ्तार किया है।कागजी प्रक्रिया पूरी कर सभी को कोर्ट भेज दिया वहां न्यायिक दण्डाधिकार के समक्ष पेशकर अग्रतर कार्रवाई की जायेगी।