भीलवाड़ा: नए एसपी सागर राणा ने संभाला कार्यभार, कहा- आमजन में विश्वास और अपराधियों में भय होना चाहिए
भीलवाड़ा। नए एसपी सागर राणा ने शनिवार दोपहर औपचारिक रूप से कार्यभार संभाला। निवर्तमान एसपी धर्मेंद्र सिंह ने उन्हें जिले की कमान सौंपी। पुलिस जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। एसपी राणा ने कहा कि भीलवाड़ा पुलिस का प्रमुख ध्येय आमजन में विश्वास बढ़ाना और अपराधियों में कानून का भय पैदा करना है।