Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana

"नीट की नीलामी" के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, सह प्रभारी चेतन चौहान ने केंद्र सरकार को घेरा सुरेंद्र ठाकुर / Pangi Live News चंबा, 21 जून। जिला मुख्यालय चंबा में कांग्रेस ने कथित "नीट की नीलामी" के मुद्दे को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता आयोजित की। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने नीट परीक्षा की पारदर्शिता और विश्वसनीयता पर सवाल उठाते हुए छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ का आरोप लगाया। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कांग्रेस के हिमाचल प्रदेश सह प्रभारी चेतन चौहान ने कहा कि नीट परीक्षा से जुड़े विवादों ने देशभर के लाखों छात्रों और अभिभावकों का भरोसा कमजोर किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने में विफल रही है, जिसका खामियाजा मेहनती छात्रों को भुगतना पड़ रहा है। इस अवसर पर कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं हिमाचल प्रदेश प्रभारी कर्ण सिंह माल्टू, मनमोहन कटोच, बलविंदर सिंह बल्लू सहित कांग्रेस के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। चेतन चौहान ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में बार-बार सामने आ रही अनियमितताएं युवाओं के भविष्य के लिए गंभीर चिंता का विषय हैं। लाखों छात्र वर्षों तक कड़ी मेहनत कर परीक्षा की तैयारी करते हैं, लेकिन जब परीक्षा प्रक्रिया पर ही सवाल खड़े हो जाएं तो युवाओं का विश्वास टूटना स्वाभाविक है। उन्होंने मांग की कि परीक्षा व्यवस्था को पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी और जवाबदेह बनाया जाए तथा किसी भी प्रकार की गड़बड़ी के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि यह अभियान छात्रों के अधिकारों की रक्षा और उनकी आवाज सरकार तक पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। यूथ कांग्रेस नेताओं ने स्पष्ट किया कि जब तक परीक्षा प्रणाली में आवश्यक सुधार नहीं किए जाते और युवाओं का भरोसा बहाल नहीं होता, तब तक संगठन छात्रों के हितों के लिए संघर्ष जारी रखेगा #NEET #NEETExam #YouthCongress #ChetanChauhan #KaranSinghMaltu #Congress #Chamba #HimachalPradesh #StudentsRights #PangiLiveNews

Chamba, Chamba | Jun 21, 2026

MORE NEWS

CM सुक्खू का सुधीर शर्मा पर सीधा हमला! बोले– आय से अधिक संपत्ति जब्त कर गरीबों में बांटेंगे #CMSukhu #SudhirSharma #HimachalPolitics #BreakingNews #HimachalNews #SukhvinderSinghSukhu #Congress #BJP #PoliticalNews #EkNazarHimachalNews

CM सुक्खू का सुधीर शर्मा पर सीधा हमला! बोले– आय से अधिक संपत्ति जब्त कर गरीबों में बांटेंगे #CMSukhu #SudhirSharma #HimachalPolitics #BreakingNews #HimachalNews #SukhvinderSinghSukhu #Congress #BJP #PoliticalNews #EkNazarHimachalNews

Chamba, Chamba | Aug 4, 2026

CM सुक्खू का विपक्ष पर बड़ा हमला: बोले— डॉ. जनक जियालाल से डरे, डॉ. हंसराज मिंजर आने से क्यों डरते हैं? मिंजर मेले के मंच से CM सुक्खू का बड़ा सियासी वार!
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने चुराह विधायक डॉ. हंसराज और डॉ. जनक जियालाल को लेकर बड़ा बयान दिया। बोले— "विधानसभा में जोर-जोर से चिल्लाते हैं, लेकिन मिंजर में आने से क्यों डरते हैं?"
देखिए CM सुक्खू के इस बयान पर सियासत क्यों गरमा गई है।#CMsukhu #SukhvinderSinghSukhu #ChambaNews #MinjarMela #HimachalNews #HimachalPradesh #Churah #DrHansRaj #JanakJiyalal #CongressHimachal #BJPHimachal #PoliticalNews #HimachalPolitics #EkNazarHimachalNews #BreakingNews #LatestNews #ChambaUpdates

CM सुक्खू का विपक्ष पर बड़ा हमला: बोले— डॉ. जनक जियालाल से डरे, डॉ. हंसराज मिंजर आने से क्यों डरते हैं? मिंजर मेले के मंच से CM सुक्खू का बड़ा सियासी वार! मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने चुराह विधायक डॉ. हंसराज और डॉ. जनक जियालाल को लेकर बड़ा बयान दिया। बोले— "विधानसभा में जोर-जोर से चिल्लाते हैं, लेकिन मिंजर में आने से क्यों डरते हैं?" देखिए CM सुक्खू के इस बयान पर सियासत क्यों गरमा गई है।#CMsukhu #SukhvinderSinghSukhu #ChambaNews #MinjarMela #HimachalNews #HimachalPradesh #Churah #DrHansRaj #JanakJiyalal #CongressHimachal #BJPHimachal #PoliticalNews #HimachalPolitics #EkNazarHimachalNews #BreakingNews #LatestNews #ChambaUpdates

Chamba, Chamba | Aug 4, 2026