Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi

*जनपद टिहरी गढ़वाल: तोताघाटी के समीप चारधाम यात्रा बस दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन* आज दिनांक 07 जून 2026 को प्रातः लगभग 08:30 बजे डीसीआर टिहरी के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि तोताघाटी के समीप एक बस दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क पर पलट गई है। सूचना प्राप्त होते ही निरीक्षक कवीन्द्र सजवान के नेतृत्व में SDRF पोस्ट ढालवाला एवं ब्यासी की टीमों को तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। घटनास्थल पर पहुंचने पर पाया गया कि बद्रीनाथ से ऋषिकेश की ओर आ रही चारधाम यात्रा बस संख्या UK04 PA 0418 सड़क पर ही पलट गई थी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बस के ब्रेक फेल होने के कारण यह दुर्घटना हुई। बस में कुल 39 यात्री सवार थे। दुर्घटना में 03 से 04 यात्रियों को सामान्य चोटें आईं, जिन्हें 108 एम्बुलेंस सेवा के माध्यम से उपचार हेतु ऋषिकेश अस्पताल भेजा गया। शेष सभी यात्री सुरक्षित हैं। SDRF टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया गया तथा स्थानीय प्रशासन एवं अन्य आपातकालीन एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित कर आवश्यक सहायता प्रदान की गई। रिपोर्ट पवन सिंह लिंगवाल #highlightseveryone #followerseveryone #BreakingNews #दुर्घटना #tehripolice #chardhamyatra

Uttarakhand, India | Jun 7, 2026

MORE NEWS