समय रैना के शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' 2' के लेटेस्ट एपिसोड में एक ऐसी कंटेस्टेंट आई, जिसने खुद को 'मैन हेटर' बताया यानी कि मर्दों से नफरत करने वाली..और नफरत भी इस कदर कि वह जितनी देर भी बोली, जजों ने भी अपना सिर पकड़ लिया और सभी ने उसे जीरो नंबर दिए। इस कंटेस्टेंट का नाम था साक्षी झा, जिसकी अब सोशल मीडिया पर भी किरकरी हो रही है। साक्षी झा ने शो में मर्दों को लेकर जो विवादित बयान दिया, उस कारण उनकी खूब छीछालेदर हो रही है। साक्षी ने कहा कि उसे मर्दों से नफरत है। पिता-भाई और दादा से भी नफरत है। उसकी ख्वाहिश है कि दारू पीकर पति को पीटे। समय रैना और सभी जज हैरान रह गए और जीरो नंबर दिए।
साक्षी India's Got Latent 2 की पहली ऐसी कंटेस्टेंट हैं, जिन्हें सभी ने जीरो नंबर दिए। यहां तक कि शो में आईं फीमेल ऑडियंस ने भी। साक्षी झा बिहार की रहने वाली है। वह एक टीचर और सोशल मीडिया क्रिएटर हैं, पर उनकी विचारधारा देख India's Got Latent 2 के पैनल पर बैठे जज तो क्या आम जनता भी हैरान रह गए।
#IndiasGotLatent #SamayRaina #Saks
Korba, Korba | Jul 18, 2026