सुल्तानपुर: अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई में 68 लीटर कच्ची शराब बरामद, एक व्यक्ति गिरफ्तार; 250 किलो लहन किया गया नष्ट
सुल्तानपुर में आबकारी विभाग ने शुक्रवार को शाम 4 बजे अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। जिलाधिकारी और उप आबकारी आयुक्त अयोध्या प्रभार के निर्देश पर यह अभियान चलाया गया।आबकारी निरीक्षक संजय कुमार मिश्रा ने 18 जुलाई 2025 को अपनी टीम के साथ कार्रवाई की। टीम में साकेत राय, अंकित शर्मा, राजीव शुक्ला, सीताकुंड चौकी इंचार्ज संजय कुमार सिंह और महिला प्रधान सिप