सुल्तानपुर: सुलतानपुर गोशैसिंहपुर में युवा टीम ने श्रावण मास में कांवड़ यात्रियों को शरबत वितरण किया, यात्रियों ने जताया आभार
सुलतानपुर मे श्रावण मास के दौरान गोशैसिंहपुर क्षेत्र के आनूपुर में युवा टीम ने कांवड़ यात्रियों और राहगीरों के लिए शरबत वितरण का आयोजन किया। इस क्षेत्र से सैकड़ों श्रद्धालु कांवड़ यात्रा के लिए निकलते हैं। माहुआरी आशापुर, मुरैनी, बनी, आनूपुर, गोशैसिंहपुर और श्रीराम नगर जैसे गांवों से लोग एकत्रित होते हैं। यात्री वाहनों से प्रयागराज संगम तक जाते हैं।