सुल्तानपुर: सुलतापुर में प्राचीन महावीरन हनुमानगढ़ी मंदिर को मिली नई पहचान, पर्यटन विभाग ने ₹75 लाख के जीर्णोद्धार को दी मंजूरी
सुलतानपुर के मुसाफिरखाना लखनऊ-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित प्राचीन महावीरन हनुमानगढ़ी मंदिर का जीर्णोद्धार होने जा रहा है। कंजास गांव में स्थित इस मंदिर के नवीनीकरण के लिए पर्यटन विभाग ने 75 लाख रुपये की मंजूरी दी है। मंदिर में भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, माता सीता और बजरंगबली की मूर्तियां स्थापित हैं। मंदिर परिसर में भगवान भोलेनाथ, राधा-कृष्ण और सत्यनारा