बालूमाथ: गो भक्तों ने अंचलाधिकारी को राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा
आज सोमवार दोपहर 12 बजे बालूमाथ प्रखंड क्षेत्र के सैकड़ो गौ भक्तों ने गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग को लेकर अंचलाधिकारी बालेश्वर राम को प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति और राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने को लेकर ज्ञापन सोपा। इसके पूर्व गौ भक्तों ने बालूनाथ दुर्गा मंडप परिसर में एकत्रित हुए जहां पर गौ आरती किया गया।