भगवानपुर: हरियाणा से दिल्ली जाने के दौरान लापता हुआ चंदौर का किशन कुमार, मोबाइल बंद होने से परिजन परेशान
भगवानपुर थाना क्षेत्र के चंदौर गांव निवासी मुन्ना महतो का करीब 19 वर्षीय पुत्र किशन कुमार लापता हो गया है। उसके लापता होने से परिजनों की चिंता बढ़ गई है। मां इंदु देवी का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं बहन प्रीति कुमारी और भाई मन्नू कुमार भी अपने भाई की सलामती को लेकर परेशान हैं।