सहजनवा: आबकारी विभाग और सहजनवा पुलिस ने महराबारी गांव में छापेमारी कर 10 पोव्वे देसी शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार
आबकारी विभाग और थाना पुलिस ने गुरुवार को सहजनवा थाना क्षेत्र के महराबारी गांव में छापेमारी किया। इस दौरान एक व्यक्ति को दस पौवा देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया। अवैध रूप से देशी शराब बेचे जाने की सूचना पर टीम ने कार्रवाई की। गुरुवार की शाम 5 बजे सहजनवा थाने से मिली जानकारी के अनुसार आरोपित की पहचान नेबूलाल के रूप में हुई।