सहजनवा: सहजनवा इलाके में पति ने पत्नी को गैरमर्द के साथ देख लगाई फांसी, बेटी के शोर मचाने से बची जान
गोरखपुर में एक युवक ने खुदकुशी की कोशिश की, जब उसने अपनी पत्नी को एक अजनबी पुरुष के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। घटना सहजनवां इलाके की है। मानसिक रूप से आहत युवक ने बुधवार की सुबह घर के अंदर फंदा लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। गनीमत रही कि उसकी बेटी ने समय रहते शोर मचाया और परिवार के अन्य लोगों ने मौके पर पहुंचकर युवक को फंदे से उतार लिया।