सहजनवा: गीडा थाना क्षेत्र के साथीपार गांव में छत की कुंडी से लटका हुआ मिला युवक का शव
गीडा थाना क्षेत्र के साथीपार गांव में एक दुखद घटना सामने आई है। यहां 26 वर्षीय युवक सूरज सिंह का शव उनके घर की छत की कुंडी से लटका हुआ मिला। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।