भीलवाड़ा: एसपी आवास के सामने काली फिल्म वाली स्कॉर्पियो पर यातायात पुलिस ने की कार्रवाई, काटा चालान
भीलवाड़ा। शहर में यातायात नियमों के उल्लंघन पर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक आवास के सामने से काली फिल्मे लगी एक स्कॉर्पियो को पुलिस ने जांच के दौरान वाहन के शीशों पर निर्धारित मानकों के विपरीत काली फिल्म लगी होने की पुष्टि होने पर पुलिस ने मौके पर ही मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान बनाया।