बखरी: बखरी पूर्वी पैक्स में वित्तीय अनियमितता का आरोप, जांच के आदेश दिए
बखरी प्रखंड के बखरी पूर्वी पैक्स अध्यक्ष एवं बीसीओ के विरुद्ध पैक्स सदस्य के द्वारा वित्तीय गड़बड़ी का आरोप लगाया गया है। इस सिलसिले में जिला सहकारिता पदाधिकारी बेगूसराय के द्वारा इस मामले की जांच वरीय सहकारिता पदाधिकारी से कराने का निर्देश दिया गया है। आवेदक रजनीश यादव ने पटना सहकारिता विभाग को वित्तीय गड़बड़ी का आवेदन दिया था।