बखरी: बखरी न्यायालय में जज और वकीलों ने मनाया होली मिलन, रंग-गुलाल से दी बधाई
बखरी व्यवहार न्यायालय परिसर में बुधवार को अधिवक्ता न्यायिक अधिकारी एवं न्यायिक कर्मियों ने संयुक्त रूप से होली मिलन समारोह का आयोजन किया। इसमें एक दूसरे को रंग गुलाल और मिठाइयां देकर पर्व की बधाई दी तथा आपसी सौहार्द समरसता और उल्लास के साथ पर्व को मनाने की अपील की। इस अवसर पर व्यवहार न्यायालय के एसीजीएम एवं न्यायिक दंडाधिकारी एवं अधिवक्ता मौजूद थे।