बखरी: बखरी में होलिका दहन से पहले प्रशासनिक अधिकारियों ने किया फ्लैग मार्च, दिए आवश्यक निर्देश
बखरी में होलिका दहन से पूर्व पुलिस एवं प्रशासनिक पदाधिकारियों ने गुरुवार को फ्लैग मार्च निकाला। इस अवसर पर एसडीओ सन्नी कुमार सौरभ ने तमाम लोगों को होली का पर्व शांतिपूर्ण भाईचारा के माहौल में मनाने की अपील की। तथा संभावित होलिका दहन स्थल का मुआयना कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया।