बखरी: बखरी विधायक सूर्यकांत पासवान के आवास पर हुआ होली मिलन समारोह, महागठबंधन के कार्यकर्ता शामिल हुए
बखरी प्रखंड के घाघरा पंचायत के कोयला मोहन स्थित विधायक सूर्यकांत पासवान के आवास पर शनिवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इसमें महागठबंधन के विभिन्न दलों के कार्यकर्ता शामिल हुए। विधायक ने उपस्थित लोगों का गर्मजोशी से स्वागत किया तथा रंग अबीर लगाकर होली पर्व की बधाई दी।