बखरी: अकहा में विवाहिता को ससुराल वालों ने मारपीट कर घर से निकाला, पीड़िता ने बखरी पुलिस से न्याय की गुहार लगाई
अकहा कि एक विवाहिता को ससुराल वालों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया है। पीड़ित रूबी प्रवीण ने इस सिलसिले में बखरी थाना में आवेदन देकर पति देवर और ससुर के विरुद्ध दहेज में एक लाख रुपए मांगने,नहीं देने पर मारपीट कर प्रताड़ित करने का आरोप लगाई हैं। उन्होंने पुलिस से उपरोक्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।