मुंगावली: मुंगावली में महाकाली की महाआरती में उमड़े श्रद्धालु
मुंगावली में रविवार को रात लगभग 11 बजे माता की भक्ति और आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। पशु चिकित्सालय के सामने महाकाली की भव्य महाआरती का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। आरती के दौरान पूरा माहौल भक्तिमय हो गया और श्रद्धालुओं ने माता के जयकारे लगाकर अपनी आस्था प्रकट की।