आबू रोड: माउंट आबू में अजगर और चन्दन गोह के बीच रोमांचक संघर्ष, राहगीरों की लगी भीड़
सिरोही। पर्यटन स्थल माउंट आबू में दुर्लभ वन्यजीव संघर्ष देखने को मिला। पिलग्रिम रोड पर केंद्रीय विद्यालय के सामने नाले के पास करीब 12 फीट लंबे अजगर और बड़ी चन्दन गोह आमने-सामने भिड़ गए। दोनों एक-दूसरे को शिकार बनाने के लिए लंबे समय तक संघर्ष किया।