📰 जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक की संयुक्त अध्यक्षता में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित, जिले की प्रमुख योजनाओं एवं प्रशासनिक गतिविधियों की दी गई जानकारी।
📍 अरवल, 31 अक्टूबर, 2026।
आज दिनांक 31 अक्टूबर, 2026 को जिला पदाधिकारी, अरवल श्रीमती अमृषा बैंस एवं पुलिस अधीक्षक, अरवल श्री किरण कुमार गोरख जाधव की संयुक्त अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष, अरवल में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया।
✅ प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उपस्थित मीडिया प्रतिनिधियों को जिले में संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, विकासात्मक कार्यों एवं महत्वपूर्ण प्रशासनिक गतिविधियों की जानकारी प्रदान की गई।
🔹 प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्य रूप से निम्नलिखित विषयों पर जानकारी साझा की गई—
🔸 सहयोग शिविर: बिहार सरकार के संकल्प "सबका सम्मान, जीवन आसान" के तहत जिले में आयोजित सहयोग शिविरों के माध्यम से आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन हेतु किए जा रहे प्रयास।
🔸 विद्यार्थी सहयोग शिविर: जिले के शैक्षणिक संस्थानों में विद्यार्थियों की समस्याओं के समाधान एवं उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने हेतु संचालित विशेष शिविर।
🔸 कायाकल्प अभियान: जिले के विद्यालयों, स्वास्थ्य संस्थानों, आंगनबाड़ी केंद्रों, सामुदायिक भवनों एवं अन्य सरकारी संस्थानों में संचालित मरम्मत, रंग-रोगन, आधारभूत संरचनाओं के सुदृढ़ीकरण एवं विकासात्मक कार्यों की प्रगति।
🔸 नशामुक्त बिहार अभियान: दिनांक 27 अक्टूबर से 26 नवंबर, 2026 तक संचालित नशामुक्ति अभियान के तहत जनजागरूकता कार्यक्रमों एवं विभिन्न गतिविधियों की जानकारी।
🔸 जिला स्तरीय युवा उत्सव, 2026: दिनांक 30 एवं 31 अक्टूबर, 2026 को इंडोर स्टेडियम, अरवल में आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय युवा उत्सव के अंतर्गत विभिन्न सांस्कृतिक एवं रचनात्मक प्रतियोगिताओं तथा युवाओं की सहभागिता की जानकारी।
🔸 विधि-व्यवस्था एवं प्रशासनिक समन्वय: जिले में विधि-व्यवस्था संधारण, शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के बीच प्रभावी समन्वय से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा।
✅ इस अवसर पर जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा मीडिया प्रतिनिधियों के साथ संवाद करते हुए जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यपरक, प्रामाणिक एवं विश्वसनीय सूचनाएँ आमजन तक पहुँचाने के महत्व पर जोर दिया गया।
उन्होंने प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता, जनसहभागिता एवं प्रभावी जनसंवाद सुनिश्चित करने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया।
🤝 जिला प्रशासन, अरवल एवं अरवल पुलिस जनहित, पारदर्शिता, सुशासन एवं प्रभावी जनसंवाद के प्रति निरंतर प्रतिबद्ध हैं।
#जिला_प्रशासन_अरवल
#ArwalAdministration
#ArwalPolice
#अरवल_पुलिस
#PressConference
#सहयोग_शिविर
#विद्यार्थी_सहयोग_शिविर
#कायाकल्प_अभियान
#नशामुक्त_बिहार
#युवा_उत्सव_2026
#सबका_सम्मान_जीवन_आसान
Arwal, Bihar | Oct 31, 2026