बाघमारा/कतरास: झींझी पहाड़ी पंचायत में शीतला माता के मंदिर में मूर्ति स्थापना को लेकर धूमधाम से निकाली गई कलश यात्रा
झींझी पहाड़ी पंचायत में शीतला माता के मंदिर में मूर्ति स्थापना को लेकर भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा लिलोरी मंदिर कतरी नदी में कलश पूजन कर मंदिर पहुंची व तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा की शुरुआत की गई। शोभा यात्रा में 108 महिलाएं माथे पर कलश लेकर चल रही थी। इस शोभायात्रा में आकर्षक झांकी के साथ शीतला माता व राम भगवान के रूप में तैयार नन्हें बच्चे आकर्षक का केंद्र बने रहे।