बाघमारा/कतरास: भगत सिंह चौक स्थित झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक में लगी आग, करीब ₹2 लाख की संपत्ति की हुई क्षति
कतरास के भगत सिंह चौक स्थित झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक में गुरुवार की देर रात आग लग गई। वहीं आज की घटना से बैंक में रखे कंप्यूटर सेट, नोट काउंटिंग मशीन, केस काउंटर, सीसीटीवी कैमरा जल गए। शुक्रवार को बैंक मैनेजर पल्लवी कुमारी शाह ने बताया कि घटना की जानकारी बैंक पहुंचने पर आज शुक्रवार को मिली। उच्च अधिकारियों को सूचना दे दी गई है और कतरास थाने में भी लिखित शिकायत की गई है।