बाघमारा/कतरास: हाजीपुर जोन के प्रिंसिपल चीफ इंजीनियर ने कतरासगढ़ स्टेशन के सौंदर्यीकरण योजना का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश
शनिवार को हाजीपुर जोन के प्रिंसिपल चीफ इंजीनियर अमित गर्ग ने कतरासगढ़ स्टेशन पहुंचकर निरीक्षण किया। इस दौरान प्लेटफार्म की ऊंचाई की जांच कराकर देखा, वहीं पुराने बिल्डिंग को नई रूप-रेखा कैसे दिया जाए इसे लेकर भी निर्माण कंपनी गति शक्ति के अधिकारी व रेलवे अधिकारियों को कई दिशा-निर्देश दिए। साथ ही यार्ड मास्टर रूम, आरक्षण सह बुकिंग कार्यालय और इंटरलॉकिंग बिल्डिंग सहित अन्य कार्यालयों का निरीक्षण कर अधिकारों से पूछताछ भी की।