मोहलीडीह तेतुलमारी रोड पर पुलिस चेक पोस्ट का ग्रामीण एसपी ने उद्घाटन किया है। एसपी ने कहा कि धनबाद वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार हर थाना व ओपी क्षेत्र में पुलिस चेक पोस्ट बनाई जा रही है। हर पुलिस चेक पोस्ट में सीसीटीवी कैमरे से निगरानी रखी जाएगी। इसके अलावा पुलिस लाइन से पुलिस जवानों की तैनाती पुलिस चेक पोस्ट पर की जाएगी।