खरसावां थाना क्षेत्र अंतर्गत कोतवालवादी जंगल में गुरुवार सुबह एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में शोक का माहौल बन गया। मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह लगभग 6 बजे गांव के कुछ ग्रामीण शौच के लिए जंगल की ओर गए थे। इसी दौरान लोगों ने एक युवक को पेड़ से गमछे के सहारे लटका हुआ देखा।