देहरादून: भारत निर्वाचन आयोग के चुनाव आयुक्त डॉ विवेक जोशी ने निर्वाचन गतिविधियों को लेकर की बैठक
भारत निर्वाचन आयोग के चुनाव आयुक्त डॉ. विवेक जोशी द्वारा देहरादून में निर्वाचन गतिविधियों के संबंध में समीक्षा बैठक की गई। इस दौरान मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तराखण्ड डॉ. बी.वी.आर.सी पुरुषोत्तम ने विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया।डॉ. विवेक जोशी ने निर्देश देते हुए कहा कि आयोग के निर्देशानुसार बूथ लेवल ऑफिसरों की तैनाती प्रक्रिया जल्द सम्पादित की जाए।