देहरादून: पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ ने सरदार पटेल भवन में पुलिस अधिकारियों की ली बैठक, दिए निर्देश
उत्तराखंड पंचायत चुनाव के प्रथम चरण के लिए प्रचार का शोर थम चुका है। प्रचार के आखिरी दिन उम्मीदवारों ने प्रचार में ताकत झोंक दी। वहीं प्रथम चरण को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने को लेकर पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रदेश के दोनों मंडल और सभी जिला भारियों के साथ समीक्षा की।