देहरादून: सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से कैंप कार्यालय में ब्रिगेडियर राम सिंह थापा ने की मुलाकात, कई मुद्दों पर हुई चर्चा
देहरादून में सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से उत्तराखंड सब एरिया के डिप्टी जीओसी ब्रिगेडियर राम सिंह थापा ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान गढ़ी कैंट में नव निर्मित हरबंस कपूर कम्युनिटी हॉल की एसओपी तैयार करने को लेकर विस्तार से बातचीत हुई। दोनों अधिकारियों ने आगामी 26 जुलाई को मनाए जाने वाले विजय दिवस कार्यक्रम की तैयारियों पर भी विचार-विमर्श किया।