देहरादून: नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने गिरफ्तार महिला नशा तस्कर को कोर्ट में किया पेश, भेजा जेल
देहरादून की नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने सोमवार को सपेरा बस्ती, निकट आकाशवाणी हरिद्वार रोड के पास से गिरफ्तार एक महिला हिस्ट्रीशीटर को कोर्ट में पेश किया है। पुलिस ने आरोपी महिला से 1 किलो 280 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिला की पहचान मंजीता पत्नी शशि, निवासी रिस्पना पुल, देहरादून के रूप में हुई है।