देहरादून: सीएम धामी ने सचिवालय में परिवहन विभाग की समीक्षा बैठक की
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में परिवहन विभाग की समीक्षा बैठक ली। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को प्रधानमंत्री ई-बस सेवा योजना को शीघ्र शुरु करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही राज्य में इलेक्ट्रिक वाहन (ई-वी) चार्जिंग अवसंरचना स्थापना कार्यों को भी समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए।